Wednesday, 2 July 2014

Perfect hindi, Part- I

 How to learn perfect Hindi

Learn to write correct sentence:-   

  हिन्दी में शुद्ध वाक्य लिखने के लिए क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष को कर्ता और कर्म के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होता है। जिसे हम निम्नलिखित नियमों के अन्तर्गत अध्ययन करेँगे।

Rule-1

कर्ता (Subject) + ने + कर्म(Object) + क्रिया(Verb) कर्म के लिंग(Gender), वचन(Number) और पुरुष (Person)के अनुसार.

Example:- राम(Subject) ने एक कहानी(Object) सुनी(Verb)।


please correct following Sentences:-
1.राम ने एक कहानी सुना ।             2.शीला ने एक फल खाई।
3.लडके ने जलेबी खाया।                4.पति ने ब़धाई दिया ।
5.माताजी ने कुत्ता खरीदी।
पुलिंग शब्द- राम, फल, लडके, पति, कुत्ता.
स्त्रीलिंग शब्द- कहानी, शीला, जलेबी, ब़धाई, माताजी.

टिप्पणी 1.—कर्त्ता + ने + कर्म – को + और + कर्म - को
कुछ वाक्यों में कर्ता के बाद ने आता है और उसके बाद एक से अधिक कर्म। कर्म भिन्न-भिन्न लिंग-वचन के होते हैं और वे और के द्वारा जुडे रहते हैं। ऐसे वाक्य में क्रिया का रुप निम्न नियमों से संचालित होता हैः-
एकवचन + और + एकवचन = बहुवचन
बहुवचन+ और + बहुवचन = बहुवचन
पुलिंग +और + पुलिंग = पुलिंग
पुलिंग + और + स्त्रीलिंग = पुलिंग
स्त्रीलिंग+और+ पुलिंग = पुलिंग
स्त्रीलिंग+और+स्त्रीलिंग = स्त्रीलिंग

Example:- 1.मैंने बैल और गाय खरीदे।  2. उसने बाघ और बकरी देखे।


टिप्पणी 2 —कर्त्ता + ने + कर्म – को + या + कर्म - को
कुछ वाक्यों में कर्ता के बाद ने आता है और उसके बाद एक से अधिक कर्म। कर्म भिन्न-भिन्न लिंग-वचन के होते हैं और वे या के द्वारा जुडे रहते हैं। ऐसे वाक्य में क्रिया का रुप निम्न नियमों से संचालित होता हैः-
एकवचन + या + एकवचन = एकवचन
बहुवचन+ या + बहुवचन = बहुवचन
पुलिंग + या + पुलिंग = पुलिंग
पुलिंग + या + स्त्रीलिंग = स्त्रीलिंग
स्त्रीलिंग+ या + पुलिंग = पुलिंग
स्त्रीलिंग+ या +स्त्रीलिंग = स्त्रीलिंग
Example:- 1.मैंने बैल या गाय खरीदी।  2. उसने बाघ या बकरी देखी।
         3.मोहन ने भात या रोटी खायी। 

Rule-2

कर्ता (Subject) + ने - कर्म(Object) + क्रिया(Verb) एकवचन(Singular Number) पुलिंग(Masculine Gender).

Example:-
1.लडकियों ने सोचा.     2. लडकों ने सोचा.
3.राधा ने कहा.          4. रहीम ने पूछा.
Rule-3
कर्ता (Subject) + ने + कर्म(Object) + को/से + क्रिया(Verb) एकवचन(Singular Number) पुलिंग(Masculine Gender).
Example:-
1.भारत ने सेना को उतारा.   2.छात्रा ने छात्र को देखा.
3.रानी ने दासी से कहा.  


Rule-4
कर्ता (Subject) + ने + कर्म(Object) + को + कर्म(Object)(प्रधान)  -  को + क्रिया(Verb) प्रधान कर्म के अनुसार.
Example:-
1.      राम ने श्याम को दही खिलाया .   2. राम ने श्याम को मिठाई खिलाई.
Rule-5
कर्ता (Subject) - ने + क्रिया(Verb) कर्ता के अनुसार.
Example: - 1. लडका पढता है.    2. पिताजी आ रहें हैं.
 
 
नोटः  यदि आप हिन्दी में ब्लाग लिखते हैं तो टूटी-फूटी भाषा में क्यों लिखते हैं ? शुध्द हिन्दी में लिखिये, हम आपकी मदद करना चाहते हैं। शुध्द हिन्दी लिखना कठिन कार्य नहीँ है । लिखने से पहले थोडा- सा ध्यान देकर उपरोक्त नियमों को पढिये, फिर लिखिये। आपकी हिन्दी जल्द अच्छी हो जायेगी।
   
 Please write comment to ask any related queries.